फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती समेत तीन जख्मी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबही गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर अनियंत्रित मैजिक के धक्के से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम घायल हो गए। घायलों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मैजिक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रामगढ़ की तरफ से एक बाइक राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। धोबही गांव के समीप सायं करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और खलासी मैजिक छोड़ कर भाग गए। इस दौरान आसपास के लोगों के अलावा राहगीर भी घायलों की मदद करने में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल पन्नूगंज थाना क्षेत्र के करध गांव निवासी राजेश मौर्या ( 25), पूनम (22 ) और मासूम प्रिंस को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया।
के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पूनम को गंभीर देख अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। गुरुवार को घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। घायलों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें