फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस टूर्नामेंट में हिण्डाल्को का दबदबा

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ में दो मई से छह मई 2012 तक आल इंडिया रेटिंग चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में हिण्डाल्को चेस टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस क्रम में अंडर 12 आयु वर्ग में मास्टर शौर्या यादव तथा सीनियर महिला वर्ग मं आराधना तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर दस बाल आयु वर्ग में मास्टर कुशाग्र मिश्रा ने द्वितीय एवं अंडर 14 आयु वर्ग में मास्टर कुशाग्र यादव तथा सीनियर महिला वर्ग में प्रिया सहाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर महिला वर्ग में ही अनीता सिंह एवं अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रिया चौरसिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में मंजू को पांचवां स्थान मिला, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में केके पाठक को पांचवां स्थान मिला। इसी प्रकार रोहित कुमार को छठां स्थान तथा सुमन कुमार सिंह व प्रेम मुंड को सातवां स्थान मिला।
इस उपलब्धि पर हिण्डाल्को स्पोर्ट्स कौंसिल के चेयरमैन एवं हिण्डाल्को संस्थान के प्रमुख (मानव संसाधन) अरुण कुमार, हिण्डाल्को चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष व संस्थान के सहायक महाप्रबंधक (कर्मचारी संबंध) अजय कुमार सिन्हा, हिण्डाल्को मनोरंजनालय के वरिष्ठ अधिकारी केबीएल श्रीवास्तव, आरपी सिंह, संजय कुमार सिंह, मोती लाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें