फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में फिर दौड़ा एचटी करेंट, जले उपकरण

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। मिल्लत नगर क्षेत्र में पीसीएल द्वारा विद्युत सप्लाई की लाइन में अचानक हाई वोल्ट करेंट आने से लगभग दो दर्जन लोगाें की घरों की टीवी और अन्य उपकरण जल कर खाक हो गए। वहीं हाई वोल्टेज के कारण टीवी ब्लास्ट करने से एक व्यवसायी के घर में भीषण आग लगने से हजारों का सामान जल कर खाक हो गया। हाई वोल्टेज के कारण हुए शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मिल्लत नगर निवासी शफीक फारूकी आवश्यक कार्य से नगर से बाहर गए हुए थे। मिल्लत नगर आवास पर ताला बंद था। इतने में टीवी ब्लास्ट करने से तेज आवाज आई और पूरा घर धू धू कर जलने लगा। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने आग लगी देख इसकी सूचना सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड को दी। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
संयोग ही था कि घर में रखा सिलेंडर सुरक्षित था अन्यथा सिलेंडर फटने पर बड़ी घटना हो सकती थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया, वहीं आसपास के घरों व दुकानों के बिजली मीटर व टीवी शार्ट कर गया। इस भीषण आग से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा भी आग बुझाने में मदद की गई। सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में आगजनी स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। लगभग आधे घंटे में सीआईएसएफ के जवानों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वहीं आग की सूचना पाकर उत्तर प्रदेश पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में मदद की। सीआईएसएफ फायर टीम के उप निरीक्षक महेशचंद मीना, राज नारायण सिंह, एमके तिवारी, मनीष, विक्रम सिंह तथा उत्तर प्रदेश पुलिस फायर ब्रिगेड के संतोष मिश्रा, मोलई यादव, विजय आग बुझाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें