फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी हटाने पर चहके

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने सहित अन्य टैक्स वापस करने की घोषणा से नगर के सराफा व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त है। केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सराफा व्यवसायियों को आश्वासन के पश्चात उस पर अमल किए जाने से सोने, चांदी के व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों द्वारा कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि मई के शुरूआती दौर में ही सोने पर लगा एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने को लागू कर दिया जाएगा। सराफा व्यवसायी सुरेश गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा सोने पर लगे टैक्स हटाने व लागू करने को लेकर व्यवसायियों में हर्ष है। आपसी एकता व संगठित रहने का परिणाम है कि सर्राफा व्यवसायियों के मांगों के आगे केंद्र सरकार को यह घोषणा करने पर मजबूर कर दिया। सोने, चांदी के व्यवसायी रामजी सेठ ने कहा कि सोने पर लगा एक्साइज ड्यूटी लागू न करने की घोषणा से केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यवसायियों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। इस घोषणा का हम सभी सर्राफा व्यवसायी स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लागू होता तो हम लोगों के व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ता।
दुर्गा प्रसाद सेठ ने कहा कि सराफा व्यवसायियों के आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार व सराफा व्यवसायी के बीच हुई वार्ता के दौरान दिये गए आश्वासन पर यूपीए सरकार ने अमल करके स्वर्ण व्यवसायियों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा सोने पर लगे एक्साइज ड्यूटी हटा देने की पहल से व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त है। राजेंद्र सोनी ने कहा कि सोने पर एक्साइज ड्यूटी हटा दिए जाने से स्वर्ण व्यवसायी के व्यवसाय पर अब असर नहीं पड़ेगा। हम सभी के एकजुटता का नतीजा है कि एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर केंद्र सरकार को यह घोषणा करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें