फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय नगर में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में अस्पताल में भरती कराया। बाइक सवार मंडी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरहरी गांव निवासी फूल सिंह (40) बाइक से मंडी में चना और अरहर लेकर आया था। अनाज बेचने के बाद वह वापस लौट रहा था।
वह थाने से कुछ दूर ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर से पास लेने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार फूल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जख्मी हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फूल सिंह की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे पुलिस को सूचित किए बगैर शव साथ लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें