सोनभद्र(ब्यूरो)। जम्मू से हटिया जा रही मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में राबर्ट्सगंज की एक महिला के साथ अज्ञात बदमाशों ने छेड़खानी की। ट्रेन स्टेशन राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचती और महिला की सूचना पर पुलिस आदि कुछ करती बदमाश भाग गए।
राबर्ट्सगंज की एक महिला किसी रिश्तेदार के यहां गई थी तथा मूरी एक्सप्रेस से वह वापस लौट रही थी। ट्रेन राबर्ट्सगंज की ओर आने लगी तभी कुछ बदमाशों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना परिजनों को दी तथा ट्रेन में ही इधर-उधर भाग कर बची। वहीं, सूचना पाकर परिजन पुलिस वालों के साथ पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। महिला परिजनों के पास आ गई तथा आपबीती सुनाई। पुलिस वाले तथा परिजन एक-एक बोगी में बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बदनामी से बचने को महिला ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।