फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में दहशत, गम और गुस्सा

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कस्बे में मंगलवार को सरेआम सपा नेता व वकील की सरेआम हत्या से मंगलवार को जहां राबर्ट्सगंज कस्बे में दहशत छाई रही वहीं गमजदा लोगों में गुस्सा देखा गया। घटना को अंजाम देकर भाग निकले बदमाशों की तलशा में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर की हाइडिल कालोनी में पन्नूगंज मार्ग निवासी सपा के पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु राय का वर्ष 2011 में किसी बात को लेकर पूरब मोहाल में कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मामला थाने भी पहुंच गया था। इसी दौरान अंशु राय को जान से मारने की धमकी मिली थी। अंशु राय के पिता ओम प्रकाश राय की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह और पंकज सिंह समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राबर्ट्सगंज नगर के दीप नगर मोहल्ले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मोहल्ले के लोग आशंकित हो गए। पुलिस ने अंशु राय को गोली मारने में नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए वाराणसी और जौनपुर में भी छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपियों के पिता से पूछताछ की जा रही है।
सपा नेता अंशु राय के शव का तीन चिकित्सकों ने एक्सरे और पोस्टमार्टम कराया। पोस्मार्टम हाउस से शव बाहर निकलते ही लोगों की आंखें छलक गईं। सैकड़ों की संख्या में लोग शव को लेकर राबर्ट्सगंज नगर स्थित आवास पर पहुंचे। आवास पर मृतक का अंतिम दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। आसपास के छोटे-बड़े सभी लोग शव के वाराणसी चले जाने तक मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें