फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर स्थित जेवर की दूकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी का खुलासा अब तक न होने से क्षुब्ध व्यापारियों ने बुधवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और चेताया कि जल्द चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरेंगे। व्यापारियों ने करीब दो घंटे बाद दुद्धी-पिपरी एसडीएम अभय कुमार पांडेय और सीओ सीतांशु यादव को ज्ञापन सौंपा। सीओ के आश्वासन पर व्यापारी मान गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में व्यापारी लामबंद होकर बुधवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचे। ‘पुलिस प्रशासन होश में आओ, जल्द चोरों का पता लगाओ’ नशे का कारोबार बंद कराओ के नारे भी लगाए। बता दें 18 नवंबर को दर्जी मार्केट मेन रोड स्थित वर्षा जेवर हाउस में लगभग 23 लाख रुपये की चोरी हुई है। नौ दिन बाद भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। इसी से क्षुब्ध होकर व्यापारी बुधवार की सुबह करीब दस बजे से ही सांकेतिक विरोध स्वरूप चौकी का घेराव करने जा पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर सड़क पर उतरेंगे। नगर में तेजी से चल रहे नशे के कारोबार पर भी पाबंदी लगाने की मांग की। सीओ ने शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। तब व्यापारी मान गए। पुलिस चौकी का घेराव करने वालों में बबलू सिंह, रमाशंकर केसरी, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, बिंदू गिरी, अनिल सिंह, आरएन तिवारी, भैयालाल, रघुनाथ गुप्ता सहित सैकड़ों दूकानदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें