फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये से हुए कार्यों की होगी जांच

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में दवाओं के छिड़काव के लिए मिले वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ दस लाख रुपये से अब तक कराए गए कार्यों की जांच स्वास्थ्य विभाग कराएगा। सीएमओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने इसके लिए दो अपर सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में टीमें गठित की है। यह टीम ग्राम पंचायतों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के खातों में दिए गए बजट के कार्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2013-14 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजा गया था। खाते का संचालन क्षेत्र की एएनएम और प्रधान करते हैं। बजट का उपयोग गांवों में दवा का छिड़काव, साफ-सफाई आदि कार्यों में किया जाना था। लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों में धन का दुरुपयोग किया गया है। कई एएनएम ने प्रधानों को कार्य कराने के लिए धन निकालने में सहयोग नहीं किया। इसकी शिकायत मिलने पर सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसीएमओ डा. गणेश प्रसाद, डा. आरबी गौतम और डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। यह टीम ग्राम पंचायतों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के खातों में दिए गए बजट के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें