फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करगरा गांव में डायरिया से दो मरे, 36 बीमार

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ सलखन। चोपन ब्लाक के करगरा गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है। पिछले दो दिनों में एक बालिका समेत दो लोगों की इससे मौत हो गई है। जबकि 36 से अधिक लोग बीमार हैं। तमाम मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में उपचार हो रहा है। यहां के चिकित्सकों की एक टीम डायरिया प्रभावित गांव में पहुंच गई है। सीएमओ अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक बुधवार को गांव में एक और टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सोननदी की सीमा से सटे करगरा गांव में पिछले कई दिनों से डायरिया फैला है। वर्तमान में इस गांव के मोहन केवट के पुत्र होरीलाल (50) और सुखलाल (48), शिववचन (50), बीरबल (36), फौजदार (40), सुकुवारी (26), चंद्रावती (40) पत्नी इंद्रजीत और उसका बेटा राजा (17), राजपती (48), सुरेश विश्वकर्मा (27) पुत्र जगदीश और सेने (27) पुत्र रामरक्षा डायरिया से पीड़ित हैं। इसके अलावा इंद्रजीत (38) और उसके परिवार के करीब सात सदस्य बीमार हैं। सोमवार की शाम गांव के बैजनाथ (65) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसी तरह गांव के छोटे केवट की पांच वर्षीय पुत्री की भी डायरिया से मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम करगरा गांव में भेजी गई है। एंबुलेंस से डायरिया से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को सीएचसी चोपन लाकर भर्ती कराया जा रहा है। बताया कि बुधवार को चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम डायरिया प्रभावित गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें