फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में खुलेगा आजीविका केेंद्र

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के शहरी इलाकों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शहरी आजीविका केंद्र खोला जाएगा। पहले चरण में राबर्ट्सगंज में सितंबर माह से किराए के भवन मेें यह केंद्र संचालित होगा। योजना के तहत एक छत के नीचे विभिन्न कार्यों से जुड़ीं दुकानें होंगी। इन दुकानों के लिए पंजीकरण अगस्त माह से शुरू होगा। पीओ डूडा वीके निगम के अनुसार इसकेलिए अगस्त माह में हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने नगर निकायों में शहरी आजीविका केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। इसका मकसद है एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की दुकानें स्थापित कर उसका लाभ लोेगों को पहुंचाना। इस बाबत पीओ डूडा वीके निगम ने बताया कि शहरी आजीविका केंद्र खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पहले चरण में राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में किराये पर मकान लेकर केंद्र खोला जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यों से जुडे़ कारीगरों, दुकानदारोें और अन्य छोटी-बड़ी दुकानों का पंजीकरण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी तरह की मशीन की मरम्मत कराने, लकड़ी आदि काम कराने के लिए यहां से आसानी से कारीगर निर्धारित दर पर ले जाकर काम करा सकेगा। इससे लोगों को कारीगरों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा। बताया अगस्त माह से दुकानदारों के पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सितंबर तक आजीविका केंद्र चालू कर दिया जाएगा। साथ ही आम लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें