बभनी। स्थानीय ग्राम पंचायत के बुधई (30) की शनिवार की दोपहर मौत हो गई। वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार को इलाज कराकर वह घर लौटा था और एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।
बभनी निवासी विश्वनाथ के पुत्र बुधई की 24 मई को शादी होने वाली थी। इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। इसी बीच तीन दिन पूर्व उसे बुखार आया। इसके बाद परिवार वाले उसे गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। शनिवार को वह इलाज कराकर सुबह करीब 11 बजे घर लौटा था। लगभग एक घंटे बाद ही उसकी हालत अचानक खराब हो गई और घर में ही उसने दम तोड़ दिया।
जुल्फेकार हैदर खां।