फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक में छेना की मिठाई खाकर 13 बीमार

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के नोनी गांव में शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह में छेना खाकर एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत 13 लोग डायरिया से पीड़ित हो गए। इसमें से चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य मरीजों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हुआ।
विज्ञापन

नोनी गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर तिलक का कार्यक्रम था। इसमें तमाम लोग पहुंचे थे। रात्रि भोज के दौरान तरह-तरह के पकवान खिलाए गए। इसमें मेहमानों को छेने की मिठाई भी खिलाई गयी। इसे खाकर कई लोग बीमार हो गए। रात में ही तमाम लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। इससे कार्यक्रम में पहुंचे लोग परेशान हो गए। डायरिया से नोनी गांव के प्रदीप कुमार (30) पुत्र राजेंद्र प्रताप, गीता (37) पत्नी राजेंद्र, अनुराधा (12) पुत्री धर्मेश, श्यामलता (30) पत्नी छविंद्र, अनीता (25) पत्नी प्रदीप, अनूप (12) पुत्र दिनेश, ललन सिंह आदि पीड़ित हो गए। परिवार के सदस्यों ने रात करीब एक बजे के बाद प्रदीप कुमार, गीता, अनुराधा और श्यामलता को जिला अस्पताल मेें लाकर भर्ती कराया। जबकि अन्य पीड़ितों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हुआ। कुछ अन्य लोग भी उल्टी-दस्त से प्रभावित हुए लेकिन घरेलू उपचार में ही ठीक हो गए, इसलिए उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें