फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल पिलर्स पर ओवरब्रिज का करवाएं निर्माण

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में गोल पिलर्स पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव गोपीनाथ गिरि की अगुवाई में शनिवार को सिंचाई डाक बंगले में सपा सोनभद्र के प्रभारी सत्यनारायण राजभर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया। प्रभारी ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर विधायक अविनाश कुशवाहा की पहल पर जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव, एसडीएम सदर आलोक वर्मा, चेतक कंपनी के अफसरों और प्रतिनिधिमंडल के बीच फ्लाईओवर के संबंध में चर्चा हुई थी। जनता की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य से की। प्रतिनिधिमंडल में रामशकल चौबे, प्रेम सिंह, दीपचंद जायसवाल, नंदलाल सोनी, ओमप्रकाश अवस्थी, सुरेश यादव, सपा नगर अध्यक्ष रोशन खां, धर्मराज जैन, राजकुमार सोनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें