रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सलखन स्थित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 98 महिला-पुरुष व बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य के डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि 37 मरीजों का उपचार कर दवा दिया गया।
मौसमी बीमारी के साथ जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे, प्रह्लाद प्रसाद, जगलाल यादव समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों में गरीब और मजदूर महिला, पुरुष और बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डॉ. सतीश ने बताया कि 61 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें दवाएं दी गईं। शासन के इस पहल से बड़ी संख्या में मरीज झोलाछाप के शोषण का शिकार होने से बच जाते हैं। इस मौके पर सतीश, राकेश कुमार, फार्मासिस्ट अंकिता, अखिलेश राय, मनीष आदि उपस्थित रहे।