फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 93 बैंक किए गए सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 93 बैंक किए गए सैनिटाइज
विज्ञापन

- संक्रमण से जिले को मुक्त रखने के प्रयास जारी
- बैंकों में पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए सेनिटाइज किया गया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में पांव न पसारने पाए, इसके लिए डीएम ने ग्राम पंचायतों के साथ ही बैंकों को भी सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को डीपीआरओ की निगरानी में कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 93 बैंकों को सैनिटाइज किया। ताकि बैंकों में पहुंच रहे लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
जिलाधिकारी एस. राजलिषंगम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि इस समय सबसे अधिक मजदूर, किसान बैंकों से रुपये निकालने के लिए पहुंच रहे हैं। बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। जिससे बैंक के आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। बैंक और पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में बैंकों को सैनिटाइज कराना जरूरी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ आरके भारती ने लीड बैंक मैनेजर संतोषी से ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों की सूची लेकर सोमवार को 93 बैंक परिसरों को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया बभनी ब्लॉक के चार, दुद्धी के छह, म्योरपुर के 35, घोरावल के 12, चतरा के पांच, चोपन के 13, नगवां के पांच और राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र में स्थित 13 बैंकों को सैनिटाइज कराया गया। मशीनों से बैंकों के अंदर और बाहर जहां लोग लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं, उन जगहों को सैनिटाइज कराया गया। डीपीआरओ ने बताया कि बैंकों के साथ ही ग्राम पंचायतों को मशीनों से सैनिटाइज कराने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें