फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से दो युवकों के लापता होने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के मद्देनजर संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी को क्वारंटीन सेंटर बनाकर उसमें सैकड़ों लोगों को रखा गया है। यहां ठहरे लोगों में से दो व्यक्ति रविवार को संदिग्ध हाल में लापता हो गए। इसकी जानकारी होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें अलग-अलग तलाश करने में जुट गई। हालांकि घंटे भर बाद दोनों खुद पुन: क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने के बाद अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 21 दिनों के लिए जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। डीएम एस. राजलिंगम ने ने गैर प्रांतों एवं जिलों से आए लोगों को ठहरने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 27 क्वारंटीन सेंटर स्थापित कराया है। इन सेंटरों पर करीब 1700 लोग रखे गए थे, लेकिन सोमवार को सेंटरों पर रखे गए लोगों में से 324 को उनके घर भेज दिया गया।
उधर रविवार की दोपहर बाद संत कीनाराम क्वारंटीन में रुके लोगों से दो युवकों के गायब होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों मेें खलबली मच गई। एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी क्वारंटीन सेंटर पहुंच कर लापता लोगों के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि लापता दोनों व्यक्ति सेंटर के पास एक कमरे में बैठे थे। उनको जब पता चला कि उनकी खोजबीन हो रही है तो वे अपने कमरे में पहुंच गए। एसडीएम ने बताया दोनों व्यक्ति सेंटर के पास ही थे और खुद पहुंच गए थे। कहा कि क्वारंटीन सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें