फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार मेले में 92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को लोढ़ी स्थित कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के आधार पर रोजगार मेला में 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन (सोनभद्र डिपो) की तरफ से रोजगार मेला में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन लिए गए। यहां कुल छह अभ्यर्थियों ने संविदा चालक के लिए आवेदन किया। वहीं निजी क्षेत्र की नौ कम्पनियां हिंडाल्को इण्डस्ट्रीज, मैपल स्टाफींग, फ्लीपकार्ट, सुजलोन एनर्जी लिमिटेड, मदरसन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, रॉयल इण्डस्ट्रीज, वज्र एलईडी, एसआईआईसी, एडिको इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड एवं लैट्रीक स्टाफींग आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिनिधियों की तरफ से मेले में आए अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के आधार पर 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें