फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल होगा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कस्बे में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती फिर से जल्द ही की जाएगी। बृहस्पतिवार को सुरक्षा बल के निरीक्षक ने दौरा कर एयरपोर्ट का हाल जाना।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई अड्डे का निर्माण हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद अटका हुआ है। इस बीच प्रदेश सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती को लेकर एक बार फिर से पहल शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के निरीक्षक केशवचंद्र राय ने बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। कितनी फोर्स यहां तैनात करनी है, उन्होंने इसका हाल जाना।
कहा कि विशेष सुरक्षा बल धूमनगंज प्रयागराज के जवानों की एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भविष्य में तैनाती की जाएगी। कहा कि एयरपोर्ट भले ही अधूरा है, लेकिन यहां की सुरक्षा और चीजों की देखभाल के लिए फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल एयरपोर्ट, मेट्रो और मंदिरों की सुरक्षा के लिए 2018 में इसका गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें