फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के कार्यक्रम पर जमकर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में नववर्ष अभिनंदन समारोह 2019 मंगलवार की रात बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, क्लब के मुख्य संरक्षक इं. केएस सिंह, क्लब अध्यक्ष अवधेश यादव, महासचिव गौरव श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी एवं मीमांसा महिला मंडल अध्यक्ष चंदा यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ इं. बृजेश यादव के नववर्ष स्वागत गान से हुई। नन्हें कलाकारों ने बम बम बोले नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवनेंद्र के डिस्को डांस एवं दिनेश यादव के डांस ने सबको संग नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के नियमित सदस्य का पुरस्कार आरती, संध्या आर्या, विभा सिंह एवं दिनेश गुप्ता को मिला। रेंडम गेम के पुरुष वर्ग में रमेश यादव, महिला वर्ग में माधुरी गुप्ता एवं किड्स वर्ग में ईशी यादव को पुरस्कार मिला। निर्णायक रवि भूषण तिवारी की देखरेख में कपल गेम में मनीष-विभा, संतप्रकाश-दीपमाला एवं विजय कुशवाह-साधना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गिरीश, रामनिवास, जगदीश, बृजेश, सुरेंद्र, अमित, अनिल, आनंद, संतोष, शैलराज मौजूद रहे। संचालन मनीष सिंह एवं बृजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें