फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता समिति का होगा चुनाव, बना कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनावों के संबंध में बुधवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में बैठक हुई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन आदिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने सत्र 2019 के लिए चुनाव कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन आदिनाथ मिश्रा ने बताया कि तहसील अधिवक्ता समिति के एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव एवं दस कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए 29 दिसंबर को मतदाता सूची (अनंतिम) जारी किया जाएगा। तीन जनवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची पर आपत्ति का निस्तारण एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी को, आवेदन पत्रों की बिक्री व जमा करने का पांच से आठ जनवरी तक, जबकि नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी नौ जनवरी को और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 10 जनवरी को किया जाएगा। मतदान कार्यक्रम 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद उसी दिन शाम तक मतगणना एवं परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। जो अधिवक्ता तहसील अधिवक्ता समिति के सदस्य हैं, जिनका नाम मतदाता सूची 2019 में अंकित है और जिन्हें बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से निर्गत सीओपी प्रमाण पत्र एवं नया परिचय पत्र प्राप्त हो चुका है, वही सदस्य मतदान करेंगे। बैठक में राम अनुज धर द्विवेदी, राजेंद्र पाठक, मदन गोपाल सिंह, सच्चिदानंद चौबे, विजेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, आशुतोष पांडे, रामनयन मिश्रा, हरिप्रकाश वर्मा, राजनारायण श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें