फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने चोर को पीट कर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के समीप कुछ लोगों ने बाइक सवार एक चोर को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। जबकि दूसरा चोर साथी को छोड़ कर बाइक से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डॉयल 100 के जवानों ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनके चंगुल से चोरी के आरोपी को मुक्त कराकर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे तेंदू गांव में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान से एक युवक बोरी में रखा करीब 25 किग्रा चावल लेकर भागने लगा। यह देख दुकानदार ने शोर मचाते हुए उसका पीछा कर लिया। युवक कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर साथी के साथ जैसे आगे बढ़ा। पीछा कर रहे लोगों ने उसे पकड़ कर खींच दिया, जिससे वह गिर पड़ा, लेकिन उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पकड़े गए युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने सौ नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ ही उनकी चंगुल से युवक को मुक्त करा कर कोतवाली ले गए। यहां उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी के बारे में जानकारी दी। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दुकानदार जो तहरीर देगा उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें