बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में सुरक्षा माह 2018 का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का संयोजन सुरक्षा विभाग के प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया। कहा कि हर वर्ष लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं या उनमें से कुछ मानसिक आघात, यादाश्त में कमी, हाथ पैर की हानि, पूरे जीवन भर के लिए परेशानी वाली समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं। इस तरह की स्थितियों के कारण सड़क सुरक्षा के उपायों का महत्व और आवश्यकता बढ़ जाती है। अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने परियोजना कर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग के महत्व के बारे में बताया। साथ ही दो पहिया वाहन से उस मार्ग से गुजरने वालों को हेलमेट के उपयोग के लिए हिदायतें भी सुरक्षा समिति के लोगों ने दी। अभियान में सड़क सुरक्षा के बारे में भी कर्मियों को विशेष जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय, सहायक प्रबंधक सुरक्षा मनेाज कुमार, बी एन दीक्षित आदि मौजूद रहे।