फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अमरेश बने भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए काफी जद्दोजहद के बार आखिरकार नगवां क्षेत्र के सदस्य अमरेश पटेल का नाम घोषित कर दिया। अध्यक्ष पद की दौड़ में चार सदस्यों में से अंतिम समय में अमरेश के नाम पर पार्टी की मुहर लग गई। काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने उनके नाम की घोषणा की है। अमरेश 12 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। उधर पदस्थापित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने भी 12 मार्च को ही नामांकन भरने की जानकारी दी है। उधर अमरेश भी 12 का नामांकन करेंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव 19 मार्च को होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन

भाजपा से अध्यक्ष पद की दौड़ में अमरेश पटेल, सुभाष पाल, राजकुमार यादव और विनोद मौर्या के नामों पर चर्चा हो रही थी। शुक्रवार को पार्टी नेेतृत्व ने नगवां क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य वैनी के अमरेश पटेल के नाम पर मुहर लगा दी। उधर सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अनिल यादव भी 12 मार्च को ही नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें