फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में धान की खरीद के लिए क्रय केंद्रों की स्थापना कर दी गई है। 48 केंद्रों पर एक नवंबर 2017 से किसानों का धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी क्रय केंद्रों पर बोरा और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील पीसीएफ के साधन सहकारी समिति मारकुंडी, रामपुररी तरावा, बट बंतरा, शिवपुर, सोढ़ा, कोरियाव, रामगढ़, वैनी, आमडीह, सहकारी संघ केकराही, नई बाजार, किसान सेवा सहकारी समिति गयारतवल, बहुआर, बिरधी, लैंपस कुरछा, जुगैल, कोन, घोरावल तहसील में साधन सहकारी समिति तिलौली, दुरावल खुर्द, बकौली, जमगांव, ओबराडीह, सिरसाई किसान सेवा सहकारी समिति फूलवारी, पापी और दुद्धी तहसील क्षेत्र के क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति दुद्धी उपकेंद्र सलैयाडीह, क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति दुद्धी मंडी परिसर, लिलासी, सहकारी फडरेशन लिमिटेड, लैंपस पकरी, चपचपकी, चैनुपर और सांगोंबाध को क्रय केंद्र बनाया गया है।
इनके अलावा भारतीय खाद्य निगम के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन और खाद्य विभग के नौ क्रय केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक नवंबर 2017 से 27 फरवरी 2018 तक सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। सभी केंद्रों पर बोरा समेत अन्य जरुरी सामानों को भिजवाया जा रहा है, ताकि निर्धारित तिथि से किसानों का धान क्रय होने लगे। कहा कि केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, रोशनी, बैठने, धूप से बचाने के लिए छांव का इंतजाम आदि की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा हों। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। आरटीजीएस के माध्यम से किसानों का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें