फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में किसान तबाह, महिलाएं असुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह में क्रांति दिवस पर सपा ने देश बचाओ, देश बनाओ सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान तबाह और महिलाएं असुरक्षित हैं। कार्रवाई न होने से अपराधियों का हौसला बुलंद है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए समाजवादियों को आगे बढ़कर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन के क्षेत्रों में विषेष सुविधाएं दी थी। बीमार और घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस और प्रसूताओं के लिए 102 एंबुलेंस की शुरूआत की थी मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनाएं बंद होने लगी हैं। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों का जनता से कोई लेनादेना नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे और रूबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लडने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में व्यापारी, किसान, नौजवान, छात्र, मजदूर परेशान है। इस दौरान हिदायत उल्ला खां, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, डॉ. गोपाल सिंह, रामनिहोर यादव, मो. सईद कुरैशी, राम प्यारे सिंह पटेल, मन्नू पांडेय, प्रशांत सिंह, राजिक अली, रामसेवक, आमिल बेग आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें