फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 110 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। क्रांति दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। 1286 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 110 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने ब्ल्ड ग्रुप डायरेक्ट्री का विमोचन किया। शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क में विधायक ओबरा संजीव सिंह गौड़, जिलाध्यक्ष के अगुवाई में पुष्प अर्पित किया गया।
मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कहा कि रक्त के कारण देश में होने वाली अकाल मृत्यु रोकने के लिए भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश भर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया है। रक्त के अभाव में देश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी जान न गवा सके, इसलिए भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने एंव उनके विचारों को आत्मसात करके उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर रक्तदान का आयोजन हुआ। ओबरा विधायक संजीव गौड़ ने कहा कि इस समय देश के लिए रक्तदान अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था जिसे अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 30 जुलाई को अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस तरीके का आग्रह पूरे देश से राष्ट्रहित में किया उसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। इस मौके पर गोविंद यादव, ओम प्रकाश दूबे, शिवदास शास्त्री, राकेश मेहता, पूर्व विधायक तीरथ राज, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, अनूप तिवारी, उदय नाथ मौर्य, गंगा सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अजीत चौबे, अमरनाथ पटेल, रामसुंदर निषाद, विपिन विहारी गुप्ता, सुरेश शुक्ला, सुनील सिंह, आशुतोष चौबे , शंभू नारायण सिंह, अजय मिश्रा, संतोष शुक्ला, नार सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें