फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने किया श्रीकृष्ण लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, राबर्ट्सगंज में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्रों ने श्रीकृष्ण लीला से संबंधित श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता, कालियामर्दन, गोवर्द्धन पूजा की अद्भुत व अनुपम प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में सब-जूनियर ग्रुप के छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थ से सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं व्यर्थ पदार्थों की उपयोगिता को भी सिद्ध कर दिया। मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने खूबसूरत डिजाइन बनाई।
विज्ञापन

नाटक मंचन प्रतियोगिता परिणाम में श्रद्धानंद प्रथम, विवेकानंद द्वितीय एवं अरविंदो व दयानंद सदन को तृतीय स्थान मिला। राखी प्रतियोगिता में श्रद्धानंद व विवेकानंद प्रथम, अरविंदो द्वितीय एवं दयानंद सदन तृतीय स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में श्रुति व प्राची प्रथम, नयनसी द्वितीय एवं अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि आज के युग में विद्यालय में हस्तशिल्प की शिक्षा अत्यंत ही आवश्यक है। इससे छात्रों में आत्म विश्वास एवं स्वावलंबन की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मीना रानी, हरिकेश यादव, प्रशांत, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें