फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में 22 अगस्त से प्रदेश व्यापी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। पावर कारपोरेशन प्रबंधन की वादा खिलाफी से नाराज बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन का एलान किया है। सातवें वेतन पुनरीक्षण और ऊर्जा निगमों के एकीकरण के लिए बिजली कर्मचारी व अभियंता 22 अगस्त से प्रदेश व्यापी और 12 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 22 अगस्त को लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े सभी सेवा संगठनों एवं श्रम संघों की केंद्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी पदाधिकारी शक्ति भवन मुख्यालय तक मार्च करेंगे। बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 30 अगस्त को राजधानी लखनऊ सहित सभी जिला मुख्यालयों व परियोजनाओं पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सामूहिक सत्याग्रह किया जाएगा। मांग पूरी न होने पर 12 सितंबर को प्रात: आठ बजे से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार होगा। बैठक में संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे, जीके मिश्रा, गिरीश पांडेय, सदरुद्दीन राना, आरएस राय, राजीव सिंह, बिपिन वर्मा, राजेंद्र घिल्डियाल, सुहैल आबिद, अरुण कुमार, केएस रावत, रामनाथ यादव, विमलेश कुमार, आलोक सिन्हा, भगवान् मिश्र, विजय त्रिपाठी, आर एस वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें