फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सायं करीब चार बजे जैत गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी बाइक सवार संतोष कुमार ( 36) की मौत हो गई। शाहगंज की ओर से बाइक सवार राबर्ट्सगंज की तरफ और विपरीत दिशा से ट्रैक्टर जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ मृतक के घरवालों को सूचना दिया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कोतवाली ले गई। उधर सुबह करीब साढ़े दस बजे लोढ़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक में फंसे गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी चालक प्यारे लाल ( 40) और दुल्लहपुर निवासी खलासी भूपेंद्र को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने खलासी को रेफर कर दिया। चोपन की ओर से ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें