फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन में 85 फीट ऊंचा जलेगा रावण का पुतला

विज्ञापन
चोपन रेलवे रामलीला मैदान में 85 फ़ीट ऊँचे रावण का बनाता पूतला। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी के अवसर पर चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट की रावण का पुतला जलाया जाएगा। जबकि दुद्घी में 55 फीट का पुतला जलेगा। रावण केे पुतले को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को पूरे दिन कारीगर जुटे रहे। दोनों जगह पुतला बनकर तैयार हो गया हैं। जिले में कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन करके विजया दशमी का पर्व बनाते हैं। लेकिन चोपन का रावण हमेशा से आकर्षन का केंद्र रहा हैं। रेलवे रामलीला मैदान में विजया दशमी पर 85 फ़ीट ऊँचे रावण का दहन होगा।
विज्ञापन

इस रावण की सबसे खास बात है कि ये रावण हाईटेक है। इसमे आधुनिक लाइट लगी हुई है। सबसे बड़ी खासियत यह कि इसका सर चारों दिशा में घूमता रहेगा। चारों दिशा में घूमते सर और इसमें लगी लाइट सभी जनता का आकर्षण अपनी तरफ खींच लेता है। सतना जिले के मैहर से आये रामलीला कलाकार इस वर्ष अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रावण का पुतला बनाए हैं। रावण को बनाने मे प्रमुख भूमिका सियाराम तिवारी, सुरेश जायसवाल, रामकुमार मोदनवाल एवं कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्यगण ने भरपूर सहयोग दिया।
वहीं दुद्घी के टाउन क्लब मैदान (रामलीला मैदान) पर इन दिनों बरसात कम होते ही दशानन रावण के पुतले का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। जौनपुर निवासी इकलाख व उनकी पत्नी रानी पखवारे भर से रावण के पुतले का निर्माण कार्य चल रहा हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, सचिव आलोक अग्रहरि ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार रावण का पुतला 55 फिट लंबा होगा। पिछले वर्ष रावण का पुतला 51 फिट का इस बार चार फिट बढ़ाई गई है। इस बार रावण के पुतले के अंदर विभिन्न तरह के आकर्षक आतिशबाजी का नजारा भी देखने के लिए दर्शकों को मिलेगा ।
विज्ञापन

म्योरपुर में 40 फीट ऊंचा बना रावण का पुतला
स्थानीय कस्बे में चल रही रामलीला पर दशहरे के दिन 40 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र होगा। म्योरपुर की रामलीला देखने के लिए आसपास के गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होते हैं।दशहरे के दिन भी म्योरपुर आसपास के करीब तीन दर्जन गांवों का केंद्र माना जाता है।इसी को लेकर कस्बे की रामलीला समिति द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है।रामलीला समिति की तैयारियों के क्रम में 40 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र बनेगा।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 55 वर्षों से चल रही रामलीला को भव्यता देने के लिए इस वर्ष रावण के पुतले का विशाल रूप दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गांव के ही कलाकार रामबाबू कुलदीप तिवारी के सहयोग से भव्य रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है।कहा कि रामलीला समिति द्वारा यह निर्णय किया गया कि इस बार रामलीला की भव्यता को चार चांद लगाया जाएगा। इसी मद्देनजर रावण का पुतला दशहरा के दिन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के लोगों के सहयोग से ही रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है, और उसी तरह दशहरे के दिन ही आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें