फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1775 प्रधानमंत्रीआवासों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगरीय क्षेत्रों में बन रहे 1775 प्रधानमंत्री आवासों की जांच शुरू हो गई है। जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्र्सगंज और सातों नगर पंचायतों मेें प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों का सत्यापन करने के लिए ईओ की अगुवाई में टीमें गठित कर दी गई है। प्रत्येक टीम तीन सदस्य शामिल है। टीमों को जांच कर रिपोर्ट डूडा कार्यालय को देंगे। धन मिलने के बाद भी आवास का निर्माण कार्य न कराने वाले से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले सभी गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की शुरूआत की है। प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनवाने के लिए ढाई लाख दिया जाना है। इस धनराशि को तीन किश्तों में लाभार्थी के खाते में भेजा जाना है। पहली किश्त के रूप में 50 हजार, दूसरी किश्त डेढ़ लाख और तीसरी किश्त 50 हजार दिया जाएगा। वर्ष 20018-19 में इस योजना के तहत नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, रेनुकूट, पिपरी और दुद्धी में 3111 लाभार्थियों को चयनित करते हुए 1775 लोगों के खाते में पहली किश्त और 1127 लोगों के खाते में दूसरी किश्त भी भेज दी गई है। लेकिन धन मिलने के बाद भी कई लाभार्थियों ने काम न के बराबर कराया गया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद आवासों के निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी वीके निगम ने बताया कि जिन लाभार्थियों को धनराशि दी गई है वे आवास का निर्माण कार्य करा रहे है या नहीं इसकी जांच के लिए नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीमें गठित हुई है। धन मिलने के बाद भी आवास का कार्य न कराने वाले लाभार्थियों से धन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें