फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर के चपेट में आए शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार इलाके में दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में डीएवी स्कूल ककरी के शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर आवाजाही ठप हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय क्षेत्र में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक अंशुमन सिंह (30) किसी कार्य से बुलेट बाइक से शक्तिनगर की तरफ आए थे। कार्य निबटाने के बाद तीन बजे के करीब बाइक से ककरी लौट रहे थे। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर खड़िया बाजार के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक टेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में अंशुमन सिंह को गंभीर चोटें आईं और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाजार के रहवासियों ने अंशुमन को एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें