फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय साईं महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बांसी ग्राम स्थित श्री सांई मंदिर प्रांगण में शनिवार को सात दिवसीय श्री सांई महायज्ञ का शुभारंभ गुरु वंदना, आरती एवं कलश यात्रा के साथ किया गया।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य मिथिलेश वैध, यजमान स्वामी शंकर जी महाराज की अगुवाई में कन्याएं एवं महिलाएं कलश लेकर निकली। कलश यात्रा में शामिल हुए गाजे बाजे के साथ यात्रा बांसी से मुख्य मार्ग होते हुए बीना कालोनी का चक्रमण करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर सरोवर पंहुच विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन के साथ हवन-आरती भी किया गया। इस अवसर पर बैजनाथ मद्देशिया, दिलीप कुमार, ओंकार, रामजी पनिका, ददन सिंह, इंदर प्रसाद यादव, रमेश मौर्या, राम प्रवेश, हीरा लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें