फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे से सटे जंगल में मिला नरकंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा जंगल में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर महज दो सौ मीटर दूरी पर रविवार की सुबह नरकंकाल पाए जाने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही डाला पुलिस के साथ सीओ ओबरा डा. कृष्णगोपाल सिंह पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने जरूरी जानकारी लेने के बाद कंकाल को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की तड़के कुछ ग्रामीण जगल की तरफ शौच करने गए तो जंगल से दुर्गंध आते देख उत्सुकता वश वहां तक पहुंच गए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से महज दो सौ मीटर अंदर जंगल में लोग पहुंचेदेखा कि नरकंकाल वाली हालत में एक शव पड़ा हुआ था। हड्डियां बिखरी हुई थीं। एक हाथ कुछ दूर पर पड़ा हुए था। एक हाथ और गर्दन के उपर का हिस्सा गायब था। लोगों ने आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है, जिसे जानवरों ने कई जगह से नोंच डाला है। घटनास्थल के समीप एक बैग पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमें कुछ कपडे रखे मिले। पुलिस लोगों द्वारा आशंका जताई गई की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है जिसे जानवरों ने नोच नोच के हड्डियों को बिखेर दिया है। पुलिस ने कपडों को बैग समेत कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मौके की जांच पड़ताल करके नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाटज्म रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें