फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस नाले में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जिले से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देऊरा गांव में रविवार को सवारियों से भरी बस 30 फीट नाले में पलट गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का चितरंगी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। सुबह करीब साढ़े दस बजे सिगरौली जिले के चितरंगी से बस सवारी लेकर राबर्ट्र्सगंज के लिए रवाना हुई। बस अभी देऊरा गांव के समीप पहुंची ही थी कि एक मवेशी को बचाने की चक्कर में बेकाबू होकर नाले में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्री घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों की मदद करने में जुट गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे चितरंगी के एसडीएम ने घायलों को चितरंगी हास्पिटल भेजवाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। घायलों का नाम और पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें