फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने निकलवा लिया धन, नहीं बनवा रहा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के सूअरसोत गांव के लोगों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र पर आवास दिलाने के नाम पर धन निकलवाने अत्र अब आवास निर्माण न कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भी सौंपा। बीडीओ हरिशंकर देव पांडेय ने पंचायत मित्र को फटकार लगाया और आवासों का निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सूअरसोत के धोबी दलित बस्ती की रहने वाली मराछी देवी, रामलाल, सुरेश शनिचर, रामजनम, लालमनी समेत अन्य ग्रामीण बुधवार को नगवां ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, पंचायत मित्र और मैटेरियल सप्लायर पर मिलीभगत कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप था कि आवासों के निर्माण के लिए जो धन उनके खाते में आया था, ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र ने उसे दबाव देकर नि कलवा लिया और कहा कि वे सामान खुद गिरवाकर आवास बनवा देंगे। लेकिन रूपये लेने के बाद न तो सामान गिरवाया और न ही अब निर्माण करा रहे हैं। अब सप्लायर आधा-अधूरा सामान गिराकर कह रहा है कि सब का पैसा खत्म हो गया है। इससे लाभार्थी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बीडीओ को ज्ञछापन भी सौंपा। इस पर बीडीओ ने तत्काल गांव के पंचायत मित्र को तलब किया और उसे फटकार लगाकर चेताया कि यदि जल्द आवास का निर्माण नहीं कराया तो उसके, प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें