फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे का नारा बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर कोन न्याय पंचायत के विद्यालयों की स्कूल चलो रैली गुरुवार को निकाली गई। इसमें बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे का नारा बुलंद किया। गैवंती देवी इंटर कालेज में पहुंची रैली सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन से न्याय पंचायत स्तरीय द्वितीय स्कूल चलो रैली को बीईओ रमाकांत सरोज व सह समन्वयक विद्यासागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली थाना कोन के पास से शुरू हुई और विभिन्न क्षेत्रों से होकर गैवंती देवी इंटर कालेज पहुंची। यहां गोष्ठी में कस्तूरबा की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व संगीत प्रस्तुत किया। न्याय पंचायत प्रभारी मन्नीलाल शर्मा ने गोष्ठी की अध्यक्षता और गैवंती के प्रबंधक संतोष पासवान ने संचालन किया। यहां न्याय पंचायत प्रभारी रामगढ़ प्रदीप कुमार, कोन मन्नीलाल शर्मा, संजय त्रिपाठी, अविनाश कुमार, शिवनीश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, शाहिद परवेज, शमशेर, अमीनुद्दीन, पंकज मौजूद रहे।
घोरावल : सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने गुरुवार को नगर में रैली निकाली। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बीआरसी पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार बबलू और बीईओ सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नारे लिखे स्लोगन के जरिए शिक्षा की अलख जगाई। इस दौरान संजय मिश्रा, अशोक कुमार त्रिपाठी, दीनबंधु त्रिपाठी, विनोद कुमार, राजेश पटेल, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक मोहन सिन्हा, घनश्याम यादव, कृष्णमुरारी श्रीवास्तव, सुनील माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओबरा : जुगैल क्षेत्र के महलपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया। रैली विद्यालय से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुन: विद्यालय वापस आकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मानकी देवी, शिक्षिका प्रतिमा, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें