फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान का आक्रोशित नागरिकों ने काटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी मोड़-अनपरा बाजार सम्पर्क मार्ग पर संचालित अंगरेजी व बियर की दुकान में परियोजना परिसर से किये गये बिजली कनेक्शन को गुरुवार की प्रात: नागरिकों ने काटकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

अनपरा कालोनी निवासी बृजेश शर्मा,विवेक सिंह, रवि शंकर शर्मा,कलावती,नंदलाल ने विरोध करते हुए मंगलवार को शराब दुकान की बिजली कनेक्शन काट दिया। उनका कहना है कि शराब दुकान के मालिक द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन जोड़कर शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। बड़े-बड़े फ्रिज व बियर बार की तर्ज पर दुकान का संचालन किये जाने पर कई किलोवाट बिजली मुफ्त में जलायी जा रही है। जो बिजली चोरी की श्रेणी में भी आता है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकान से लगातार अशांति फैल रही है इसके बावजूद भी शासन व प्रशासन सहित परियोजना प्रबंधन इस पर कोई कदम नहीं उठा रहा है। परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण कर खोली गयी दुकान को हटाने के लिए हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के अन्य संगठनों से भी वार्ता की गयी यदि एक सप्ताह के अंतराल में कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो सभी संगठन के लोग सड़क पर उतरकर विरोध के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें