फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाट इलाकों के रहवासियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के भाट इलाके रहवासियों को दूषित पानी का सेवन करने से छूटकारा मिलेगा। शुद्घ पेयजल मुहैया कराने के लिए कुड़ारी पेजयल परियोजना का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने जल निगम को 4728 करोड़ 79 लाख रुपये मंजूर कर दिया है। जल निगम ने परियोजना का कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के भाट इलाकों में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। सोन नदी के उस पर गोठानी, सेमिया, चरतवार, घोरिया समेत अन्य गांवों में गरीब तबके लोग चुआड़ का पानी पीेकर प्यास बुझाने को मजबूर है। दूषित पानी का सेवन कर लोग बीमार पकड़ने लगे हैं। हालांकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष 2015-16 में घोरावल के तत्कालीन विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कड़ारी पेयजल परियोजना शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भिजवाया। लेकिन वर्ष 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद परियोजना पर विराम लग गया है। हालांकि अब योगी सरकार ने कुड़ारी पेयजल परियोजना को चालू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन फणिंद्र राय ने कहा कि शासन ने कुड़ारी पेयजल परियोजना को चालू करने के लिए 4728 करोड़ 79 लाख मंजूर कर दिया है। परियोजना से पाइप लाइन के जरिए कुड़ारी, घोरिया, सेमिया, चतरवार, जुगैल समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल निगम लखनऊ द्वारा पेयजल परियोजना का कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कहा कि जल्द से जल्द परियोजना का कार्य पूर्ण करवा कर पानी की आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें