फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 78 लोगों ने दी कोरोना को मात, 39 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में नए कोरोना संक्रमित मिलने की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। बुधवार को 39 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 78 ने कोरोना को मात दी। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 332 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी बुलेटिन में एक मासूम सहित कुल 39 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 17 संक्रमित महिलाएं हैं। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 12, म्योरपुर ब्लॉक में 11 संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सप्ताह में कोरोना संक्रमित मिलने वालों की संख्या 30 से 40 के बीच रह गई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 332 हो गई है। प्रतिदिन 1500 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना के मामले कम भले हुए हैं लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। इस नाते अब भी सतर्कता बरतने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें