फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार आदिवासियों को आरोग्य बनाएंगे 750 चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स-डे पर पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रमों के जरिए डॉक्टरों का सम्मान किया। मानवीय सेवा को सर्वोपरि मानने वाले डॉक्टरों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में डीएम चंद्र विजय सिंह और सेवा समर्पण संस्थान के आनंद ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न जगहों पर वनवासी/आदिवासी/जनजाति समाज को आरोग्य बनाने के लिए डॉक्टरों के टीम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव अंतर्गत जिले की 75 हजार वनवासी समाज को आरोग्य बनाने के लिए 750 चिकित्सक, 120 कैंप, 4 जोन के माध्यम से योजना बनाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन सभी न्याय पंचायतों में किया जा रहा है। जोन 1 तपोवन सुकृत प्रभारी अशोक सिंह, जोन-2 हेड क्वार्टर दूधनाथ कुशवाहा, जोन-3 भाऊराव देवरस छात्रावासखन्ना कैंप डाला प्रभारी शिव प्रसाद, जोन-4 सेवाकुुंज आश्रम प्रभारी सीताराम योजनानुसार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, एसडीएम राजेश सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर लायंस क्लब राबर्ट्सगंज इकाई ने डॉक्टर्स व सीए डे मनाया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, सीए धीरेंद्र अग्रहरि, सीए शुभम अग्रवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रोहित केडिया को सम्मानित किया गया। लायंस अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर्स-डे पर फिट इंडिया अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी व मैनकाइंड के संयुक्त प्रयास से डॉक्टरों ने मैराथन रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. रमेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। मुसही से चुर्क तक हुए रेस में 50 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरएस सिंह ने कहा कि मैराथन दौड़ का मकसद लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश देना है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि शरीर चाहे कमजोर हो, लेकिन आत्मा हमेशा सशक्त होना चाहिए। आत्मा से जो शक्तिमान हो वही हर मैराथन जीत सकता है। मैराथन में भगवती प्रसाद मिश्रा, आशीष पांडेय, संजय सिंह, अखिलेश गुप्ता, द्वारिकाधीश पांडेय, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें