फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में ईयरफोन लगाया किशोर ट्रेन की चपेट में आया, मौत 17-37-28

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिलाही गांव निवासी अफजल (17) पुत्र शकील अहमद भरकवाह स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। काम से छुट्टी होने पर वह अपने घर डिलाही जा रहा था। अफजल ने ईयर फोन लगा रखा था। डिलाही गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तीव्र गति से चुनार से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। कान में ईयरफोन लगा होने के नाते अफजल को ट्रेन का हार्न नहीं सुनाई दिया और वो ट्रेन की चपेट में आ गया। आठ बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर जुटे आस-पास के लोगों ने करमा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें