फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में मरीजों की सेवा में जुटे रहे 750 डॉक्टर

विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के पनिकप कला गांव में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का इलाज और दवा वितरित करते चिकित्सक - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जनपद में चल रहे स्वास्थ्य मेले के चौथे दिन सोमवार को 750 चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान की। 96 कैंप, एक मेगा कैंप के माध्यम से 63260 मरीजों को चिकित्सकीय सेवा व परामर्श दिया। संपूर्ण जनपद में कैंपों पर दौरा कर रहे सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद ने कहा कि यह सेवा यात्रा 31वां साल पूर्ण करने की स्थिति में है। प्रत्येक वर्षों में कैंप करने के लिए संकल्पित भी है।
विज्ञापन

विश्व आयुर्वेद परिषद के संगठन सह सचिव केके द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार की अनुकूलता का परिणाम रहा कि पिछली बार जिन गांवों में कैंप लगाने की कल्पना किए थे वहां आसानी से पहुंचकर कैंप पूर्ण करने में सफल रहे। कई गांव ऐसे मिले जहां असाध्य रोगी मिले जिनका नाम और पता ले लिया गया है और आगे उन्हें बाहर ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराया जाएगा। डॉ. आशुतोष पाठक के अनुसार बीमारी का कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का अभाव है। डॉ. विजय राय ने कहा कि डॉक्टर अब भी सीमित संसाधनों के बाद भी अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ पूरा कर रहे हैं। डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर होना सिर्फ एक काम नहीं है बल्कि चुनौतीपूर्ण वचनबद्धता है। डॉ. निधि सिंह ने कहा कि वर्तमान में डॉक्टर पुराने सम्मान को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है। सेवा समर्पण संस्थान जिला सह मंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। संपूर्ण कैंपों में जो चिकित्सक रह रहे हैं उनका नेतृत्व डॉ. रमेश यादव, डॉ. नेहा बिष्ट, डॉ. सीएस पांडे, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जीतू राम, डॉ. सुनीता राय, डॉ. शांतनु तिवारी, डॉ. मोनिका, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नदीम परवेज, डॉ. शुभम महेश्वरी, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. जुगल किशोर पांडेय, डॉ. कृष्ण बिहारी, डॉ. अल्पना नाथ, डॉ. अनुराग पांडे, डॉ. ब्याडगी आदि कर रहे हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें