फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड से वंचित हैं 72504 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत एक लाख 81 हजार 835 लाभार्थी चयनित हैं। इनमें से एक लाख नौ हजार 331 परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। शेष 72,504 लोगों का कार्ड बनाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू किया गया। पहले दिन तीन ब्लॉक और 154 गांवों में शिविर लगाकर कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चयनित लाभार्थियों को शिविर में ले जाकर गोल्डेन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके एवज में उन्हें एक कार्ड बनवाने पर पांच रुपये और दो या उससे अधिक बनवाने पर दस रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में गांवों में शिविर लगाकर कार्ड बनाने की रूपरेखा बनी है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के इलाज की व्यवस्था आठ राजकीय व 15 निजी चिकित्सालयों में है। चयनित प्रत्येक परिवार के मुखिया और उसके परिवार के सदस्यों की साल भर में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज कराने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि शिविर में सहज जन सेवा केंद्र संचालकों के माध्यम से कार्ड बनाया जा रहा है। प्रतिदिन कम से कम तीन हजार गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। प्रेसवार्ता में डॉ. सुमन जायसवाल, स्नेहा मंजूल, रजत मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर शिविर के पहले कई गांवों में वीएलई के विलंब से पहुंचने से न के बराबर कार्ड बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें