फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग से दस यूनिटें हुई ट्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। देश के सबसे बड़े ताप बिजली घर एनटीपीसी विंध्याचल के जनरेटर टरबाइन (जीटी) में आग लगने से प्रोजेक्ट की दस यूनिटें एक साथ ट्रिप कर गई। यह दीगर है आग पर कुछ समय में ही काबू पा लिया गया।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के विंध्यनगर इलाके में एनटीपीसी लिमिटेड का 4760 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित है। इस प्रोजेक्ट से मुख्यत: पश्चिमी ग्रिड को बिजली आपूर्ति होती है। विवरण के मुताबिक सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दूसरे चरण की सात नंबर यूनिट में लगे जीटी ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। इसके बाद पावर प्लांट में इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी अलग-अलग क्षमता की दस यूनिटें ट्रिप कर गई। घटना की जानकारी के बाद परियोजना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के फायर बिग्रेड जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और कुछ वक्त में ही आग पर काबू पा लिया। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रवक्ता सतीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई। जांच दल के सदस्य हादसे के वजह सहित तमाम पहलुओं की पड़ताल के बाद रिपोर्ट पावर प्रबंधन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक बिजली वितरण करता है जीटी
विंध्यनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के जनरेटर टरबाइन (जीटी) में आग की वजह बंद हुई यूनिटों के मामले में तकनीकी जानकारों का कहना है कि जीटी से प्लांट के आंतरिक जरूरत की बिजली वितरण की जाती है। इसके लिए बसबार के जरिए आश्यकता मुताबिक बिजली प्लांट की भिन्न भिन्न यूनिटों में पहुंचती है। जीटी को बिजली मुख्य टरबाइन से पहुंचती है और उपयोग के बाद शेष बिजली को जीटी स्वीचयार्ड को ट्रांसफर कर देता है जो ग्रिड में पहुंच जाती है। जीटी में समस्या के चलते एक साथ कई यूनिटों के आउट होने का मामला फिलहाल समझ से परे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें