सोनभद्र। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तीनताली गांव में स्थित ओम सांईं फिलिंग स्टेशन पर सोनभद्र पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अंकित अग्रवाल अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल ने संयुक्त रूप से पेट्रोल, डीजल भरवाने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करते हुए उन्हें गतंव्य के लिए रवाना किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एके अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा वोटिंग के दिन मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रति लीटर डीजल एवं पेट्रोल 50 पैसे सस्ता देने, पेट्रोल पम्पों पर मतदाता जागरूकता बैनर लगाने तथा पेट्रोल, डीजल भरवाने वाली वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश काबिले तारीफ है। उन्होंने अभियान की औपचारिक शुरूआत फीता काटकर किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 19 मई को सभी मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान करें। ताकि जिले में शत प्रतिशत मतदान हो सकें। कहा कि निडर होकर वोटर अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। अगर किसी के द्वारा किसी के पक्ष में वोट देने के लिए धमकी दी जाती है या किसी तरह का प्रलोभन दिया जाता है तो उनके बारे में तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को सूचितप करें, ताकि उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकें। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान के दिन मतदाता सबसे पहले मतदान करें फिर जलपान करें। लोक सभा चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है। पंप संचालक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों समेत अन्य लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन श्रीकांत दूबे ने किया। सीओ अभिषेक सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, डीपीआरओ आरके भारती, सोनभद्र पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, अविनाश शुक्ला, विनय अग्रवाल, मनोज पटेल, देव सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
-------------------
इनसेट=
मतदाता कार्यक्रम में बने सहयोगी
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोगी बनना राष्ट्रीय कार्य को बढ़ावा देना है। उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मे. राज आटो सर्विस पेट्रोल पम्प बुड़हर कला में सोनभद्र पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। अधिकारियों ने वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करके अभियान को आगे बढ़ाया। आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपसूदन आर्य, डीलर राजीव सिंह, दिलीप सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।