ओबरा। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में ओबरा गोल्ड कप जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी रमेश सिंह यादव एवं नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बैसवार ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत किया।
उद्घाटन मैच अंबेडकर स्टेडियम ओबरा बनाम सीआईएसफ ओबरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सीआईएसफ ने ग्राउंड लेने का निर्णय लिया हाफ टाइम तक अंबेडकर क्लब ने तीन-एक से बढ़त बना कर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। हाफ टाइम के बाद अंबेडकर क्लब ने दो और गोल दागे। अंबेडकर क्लब के स्कोरर अखिलेश ने दो और सलमान लल्ली और दीपू ने एक एक गोल किए। मुकाबला अंबेडकर स्टेडियम ओबरा ने 5-1 से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच ओबरा क्लब स्टेडियम के मुजफ्फर को दिया गया। मैच में रेफरी की भूमिका में अवधेश सिंह, लाइन मैन मुकेश तिवारी व रमाकांत तथा ऑफिसियल रेफरी अरविन्द यादव रहे। उद्घाटन के मौके पर संतोष कुमार अरुण भट्टाचार्य, समीर भटनागर, भोला प्रसाद कनौजिया, अनिल यादव, वाहिद, एलबी यादव, कलीम खान, आरसी मिश्रा, उमाशंकर सिंह, अली शेर अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन संकटमोचन झा ने किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अहमद खान नूर ने बताया कि सोमवार को पहला मुकाबला चुर्क बनाम अनपरा व दूसरा मुकाबला गांधी मैदान ओबरा बनाम चोपन के बीच खेला जाएगा।