अनपरा। पटना में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर अपनी कायरता का परिचय दिया है। सवर्णों के आवाज को लाठी के बल पर दबाने की नाकाम कोशिश बिहार सरकार कर रही है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व तीसरा मोर्चा के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार सवर्णों के आंदोलन को कुचलना चाहती है। कहीं ऐसा न हो जाए कि यह चिंगारी आग का रूप धारण कर ले। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार कुचक्र रच रही है, उसका जवाब सवर्ण वर्ग 2019 में देगा। लोकतांत्रिक आंदोलन को सरकार यदि कुचलने का प्रयास करेगी तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करता जाएगा। सवर्णों ने जो राह चुनी है, वह लाठी के बल पर नहीं रुक सकती है। अपने अधिकारों को लेने के लिए देश में सवर्णों ने बिगुल फूंक दिया है।