फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान से खफा सपाजनों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादास्पद बयान देने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर अमर सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमर के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
विज्ञापन

जिला सचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अमर ने अखिलेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, इसकी निंदा की जाती है। कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनहित में ढेर सारी योजनाएं संचालित की थी। मीडिया प्रभारी महफूज खां ने कहा कि अमर सिंह अपने स्वार्थ के लिए लोगों में फूट एवं दुर्भावना का प्रचार करता है। छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा कि अमर सिंह अपने फायदे के लिए अखिलेश यादव के खिलाफ गलतबयानबाजी कर रहे है। पुतला दहन करने में विकास सिंह कुशवाहा, शाहिद खां, चंद्रबली पटेल, राहुल सठ, अमित कुशवाहा, रमेश यादव, मो. काजिम, हरिशंकर विश्वकर्मा, शीतल सोनी, विकास पांडेय, नीतिश पांडेय, राजेश यादव, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें